ChhattisgarhRegion

शंकर मुख्य अभियंता से बने प्रमुख अभियंता, विवादित अधिकारी उइके को नहीं मिली संविदा

Share

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता ननकीराम कंवर के शिकायत पत्र के बाद विवादित ईएनसी उइके की संविदा नियुक्ति रोक दी गई है । दरअसल उन्होंने सीएम साय से शिकायत की थी। पत्र में लिखा था कि इंद्रजीत ऊईके को संविदा नियुक्ति प्रदान कर वित्तीय अधिकार वित्त विभाग के द्वारा नहीं दिया गया है फिर भी फर्जी तरीके से अपने साथी युवराज सिंह दिवान एवं ठेकेदार अनिल चंदेल के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और स्तरहीन कार्य विभाग में कराये जा रहे है जिसकी वसूली पूरे प्रदेश में जिले के अधिकारियों को प्रताड़ित कर एवं उन्हें डरा धमकाकर इन्द्रजीत ऊईके के प्रश्रय में निज सहायक युवराज सिंह दिवान एवं ठेकेदार अनिल चंदेल के द्वारा किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इसके बाद ही सरकार ने उन्हें संविदा नियुक्ति नहीं दी है ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button