Crime

शर्मनाकः बेटी को रोज दिखाता P@RN वीडियो, फिर करता बलात्कार

Share

सांस्कृतिक नगरी के नाम से मशहूर पुणे इन दिनों अपराध की बड़ी घटनाओं से जूझ रहा है। पुणे पिछले काफी समय से बढ़ते अपराधों के कारण चर्चा में हैं। फिलहाल जो खबर पुणे से सामने आयी है वह हैरान करने वाली है। वहीं पुणे शहर में एक ऐसी घटना घटी है जिसने बाप-बेटी के रिश्ते पर कलंक लगा दिया है। ऐसी घटना सामने आई है जहां पुणे के वारजे इलाके में रहने वाले एक हत्यारे पिता ने लगभग एक साल तक अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न किया।

यह घटना स्कूल में गुड टच बैट टच पहल के माध्यम से सामने आई है। इस गंभीर घटना के सामने आने के बाद हत्यारे पिता को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पंकज देवेन्द्र ठाकुर उम्र 35 वर्ष है और वह बिहार का मूल निवासी है। मिली जानकारी के मुताबिक वह पिछले एक साल से लड़की को अश्लील वीडियो दिखाकर उसका यौन शोषण कर रहा था और पुणे पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी के मोबाइल फोन में भी ऐसे अश्लील वीडियो मिले हैं।

पुणे पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब प्रकाश में आई जब नाबालिग लड़की के स्कूल (जिस स्कूल में वह पढ़ती है) के अधिकारियों को उसके यौन उत्पीड़न के बारे में पता चला। स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस से संपर्क किया और लड़की के पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) व यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वारजे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, आरोपी अपनी बेटी को अश्लील वीडियो दिखाता था और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करता था। पुलिस उपायुक्त (जोन 3) संभाजी कदम ने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button