
राँची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ (घोषणा पत्र) जारी किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संजय सेठ और भाजपा झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे। इस मौके पर बीजेपी ने झारखंड के लोगों के लिए तमाम वादे किए हैं, जो सरकार बनने के बाद पूरे किए जाएंगे।
ये है मुख्य बिंदु:
- रोटी-बेटी-माटी तीनों का संरक्षण होगा
- दिवाली और रक्षाबंधन पर एक-एक गैस सिलेंडर फ्री
- बाग्लादेशी घुसपैठियों के माध्यम से जो जमीन हड़पी गई है उसे रोकेंगे
- घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे
- धार्मिक यात्राओं पर हमले करने वालों को कानून के माध्यम से जेल भेजेंगे
- झारखंड में यूसीसी लाएंगे, लेकिन आदिवासी इससे पूरी तरह बाहर रहेंगे
- झारखंड को गौ तस्करी से पूरी तरह मुक्त करेंगे
- झारखंड में बोली जाने वाली भाषाओं को शैक्षणिक संस्थाओं में पढ़ाया जाएगा
- झारखंड में बोली जाने वाली कुछ भाषाओं को झारखंड की अधिकृत भाषा बनाएंगे
- व्याकरण और शब्दकोश के लिए विद्वानों की समिति बनाएंगे
