रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लड़कियों सहित एक महिला दलाल गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के भाठागांव में देह व्यापार के गोरखधंधे का सनसनीखेज मामला का भंडाफोड़ हुआ है। काम दिलाने के बहाने गरीब और मजबूर लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने भाठागांव स्थित एक मकान में छापा मारकर इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपिया महिला को गिरफ्तार किया गया है जो दलाली का काम करते हुए इस अवैध धंधे को चला रही थी। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद किया है।

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इटालिया हाउस में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। पांईटर की मदद से ऑपरेशन को अंजाम दिया गया जिसमें आरोपिया रूषा खरे पति धनउ खरे (38 वर्ष), निवासी अंबेडकर नगर, पेंड्रावन, थाना सरसीवा, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को गिरफ्तार किया गया है । वहीं मौके से तीन अन्य महिलाएं भी मिलीं जिनमें धनेश्वरी मरकाम (सरगुजा), बिंदिया सिधार (जांजगीर-चांपा) और सीताबाई बरेठ (रायगढ़) शामिल हैं। पूछताछ में इन महिलाओं ने बताया कि रूषा खरे ने उन्हें काम और अच्छी आमदनी का लालच देकर रायपुर बुलाया और बाद में देह व्यापार के लिए मजबूर किया। रेड के दौरान पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से 1500 रुपये नगद, 05 नग कंडोम का फटा रेपर एवं 07 नग उपयोग हुआ कंडोम बरामद कर जब्त किया गया। इस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रूषा खरे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
