ChhattisgarhRegion

बगारपाली प्लांटेशन के कक्ष क्रमांक 212 और उसके आसपास मिले कई जंगली सुअर मृत, जहर खुरानी की आशंका

Share

पिथौरा। पिथौरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बगारपाली प्लांटेशन के कक्ष क्रमांक 212 और उसके आसपास में कई जंगली सुअर मृत अवस्था में मिलने से वहां हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृत सुअरों को दफनाने का प्रयास किया गया था और उन्हें मारने के लिए जहर खुरानी की आशंका जताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला जहर खुरानी से जुड़ा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पिथौरा वन परिक्षेत्र में हाल ही में सागौन कटाई से जुड़े मामलों की जांच चल रही है, इसी बीच वन्य प्राणियों के मृत मिलने की यह घटना सामने आई है। यह क्षेत्र वन मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर ग्राम बगारपाली में स्थित है। ग्रामीण का कहना है कि आसपास के कई गांवों में जंगली सुअरों के शिकार के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं, जिनमें करंट प्रवाहित तार, गड्डों में पानी भरकर उसमें जहर मिलाना या अन्य साधन शामिल हैं। सामान्य तौर पर इन तरीकों से एक या दो सुअरों का शिकार होता है, लेकिन इस घटना में एक साथ कई सुअरों की मौत हुई है, जिससे जहर खुरानी की संभावना दिखाई देती है। मृत सुअरों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पिथौरा वन एसडीओ डिम्पी बैस के नेतृत्व में नवपदस्थ रेंजर एस.आर. निराला और वन अमले द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेंजर ने बताया कि डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है और जहर खुरानी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button