ChhattisgarhCrimeRegion

बस की चपेट में आने से सातवीं कक्षा के छात्र की मौत, अनियंत्रित होकर उतरा बाड़ी में

Share

बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के सांधीपारा के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से सातवीं कक्षा के छात्र 12 वर्षीय जयवंत पटेल की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर बाड़ी में जा घुसी इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए।
रतनपुर थाना प्रभारी अंशिका जैन ने बताया कि सांधीपारा में रहने वाले रामकिशोर पटेल का 12 वर्षीय जयवंत पटेल भेड़मुड़ा स्थित स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। बुधवार की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। वह गांव के पेट्रोल पंप के पास साइकिल से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कोरबा की ओर जा रही बस के ड्राइवर ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर बाड़ी में घुस गई। हादसे की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।
इधर हादसे के बाद बस का ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस सवार यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य तक भेजा गया। छात्र के शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button