Chhattisgarh

माओवाद को झटका: वरिष्ठ माओवादी नेता मंदा रूबेन ने किया आत्मसमर्पण

Share

जगदलपुर। बस्तर में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है, जब 67 वर्षीय वरिष्ठ माओवादी नेता मंदा रूबेन उर्फ कन्नन्ना उर्फ मंगन्ना ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उनके ऊपर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। रूबेन दक्षिण बस्तर के वरिष्ठ डिवीजन कमेटी सचिव और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य थे। उन्होंने बिगड़ती सेहत और अन्य कारणों से प्रेरित होकर वारंगल के पुलिस आयुक्त सनप्रीत सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण के बाद, स्थानीय पुलिस ने उन्हें पुनर्वास नीति के तहत राहत राशि का चेक प्रदान किया। इस साल जनवरी से अब तक 410 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 421 माओवादी गिरफ्तार हुए हैं और 137 माओवादी मारे गए हैं।

मंदा रूबेन का आत्मसमर्पण माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह एक अनुभवी और वरिष्ठ नेता थे। उनके आत्मसमर्पण से माओवादी संगठन की गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button