Chhattisgarh

ग्राम अछोली नाला में सनसनी, महिला का शव मिलने से हड़कंप

Share

डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली नाला में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला का चेहरा किसी भारी वस्तु से बुरी तरह कुचला हुआ पाया गया, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाने और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे मामला और उलझ गया है। आसपास के गांवों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है तथा यह भी जांच की जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाया गया या वारदात स्थल यही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button