ChhattisgarhRegion

वरिष्ठ पत्रकार उत्तरा विदानी अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की राज्य संगठन सचिव नियुक्त

Share


रायपुर। महासमुंद की वरिष्ठ पत्रकार उत्तरा विदानी को अंतर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन का छत्तीसगढ़ स्टेट आर्गनाइजेशन सेक्रेटरी (राज्य संगठन सचिव) नियुक्त किया गया है।
संगठन ने उनके तीन दशक से लगातार पत्रकारिता के साथ सामाजिक संगठनों के कामों को देखते हुए यह काम सौंपा है। यह एक अंतर राष्ट्रीय स्वैच्छिक संगठन है जो जिनेवा स्विटजरलैंड तथा अन्य देशों के साथ संगठित है, भारत सरकार से पंजीकृत है और मानव अधिकार अधिनियम के तहत काम करता है। उत्तरा विदानी वर्तमान में छत्तीसगढ़ सांध्य दैनिक अखबार की महासमुंद जिला प्रमुख हैं। उन्हें दैनिक देशबंधु, अमृत संदेश, हरिभूमि, नवभारत, जनसत्ता समेत अनेक अखबारों में काम करने के साथ-साथ आकाशवाणी में काम करने का अनुभव हैं और प्रेस क्लब महामसुंद का पूूर्व अध्यक्ष भी रही हैं। उनकी नियुक्ति पर सांसद रूप कुमारी चौधरी,पूर्व सांंसद चंदूलाल साहू, पूर्व सांसद चुुन्नी लाल साहूू, पूर्व विधायक द्वय डा. विमल चोपड़ा व विनोद सेवन लाल चंद्राकर, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया समेत विभिन्न संगठनों ने बधाईयां दी हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button