एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र कबड्डी प्रतियोगिता भाग लेने हेतु चयन स्पर्धा का कल

भिलाई। दुर्गापुर स्टील प्लांट द्वारा दुर्गापुर में एस.पी.एस.बी. अंतर इस्पात संयंत्र कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 12 से 14 मार्च तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र (बी.एस.पी.) की कबड्डी टीम का चयन क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा की जा रही चयन स्पर्धा के माध्यम से किया जाएगा। इस चयन स्पर्धा का आयोजन 7 मार्च को सायं 05:30 बजे से कबड्डी ग्राउंड, पंत स्टेडियम, सेक्टर-1 में किया जाएगा।
भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिक, उनके परिवारजन और भिलाई परिधीय क्षेत्र के बेरोजगार युवा खिलाड़ी इस चयन स्पर्धा में भाग ले सकते हैं।
चयन स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 7 मार्च को सायं 05:30 बजे से पूर्व पंत स्टेडियम, सेक्टर-1 स्थित कबड्डी ग्राउंड में उपस्थित होकर निम्नलिखित चयनकर्ताओं के पास अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं, श्री विकास कुमार (मो. नं. 9424126209), श्री रणधीर (मो. नं. 9996420057) तथा श्री पुरुषोत्तम (मो. नं. 8602203054)। इस चयन स्पर्धा के प्रभारी उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) श्री अभिजीत भौमिक रहेंगे।







