![](/wp-content/uploads/2024/07/Screenshot_2024-07-13-08-25-13-52_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg)
अहमदाबाद में फर्जी डॉक्टर द्वारा हॉस्पिटल चलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल यहां मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने फर्जी डॉक्टर का दूसरा हॉस्पिटल सील कर दिया है। यह कार्रवाई सानंद के मोरैया में की गई है। यहां मोरैया जनरल हॉस्पिटल के नाम से फर्जी डॉक्टर अस्पताल चला रहा था। ये अस्पताल फर्जी डॉक्टर मेहूल चावडा चला रहा था।
अहमदाबाद के CDHO डॉ. शैलेश परमार ने दो दिन पहले बावला तालुका के केराला गांव में फजी डॉक्टर मेहूल चावडा के अनन्या मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल को सील किया था। इसके बाद CDHO डॉ. शैलेश परमार को सानंद स्थित मोरैया जनरल हॉस्पिटल के नाम से एक एडवर्टिजमेंट कॉपी मिली थी
![GLIBS WhatsApp Group](/wp-content/uploads/2024/02/joinwa-150x66.jpg)