Chhattisgarh

स्कूली वैन में लगी आग, समय रहते बच्चों को सुरक्षित निकाला

Share

कालिका चौक सिहावा रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आकृति प्ले स्कूल की एक वैन में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। छुट्टी के बाद 6 से 7 छोटे बच्चों को लेकर जा रही वैन से धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तुरंत अग्निशमन कार्यालय के सामने रोक दिया। मौके पर मौजूद अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वैन को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्कूल प्रशासन की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच और वैन की तकनीकी पड़ताल की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button