Chhattisgarh
कोरबा में एसबीआई चीफ मैनेजर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसबीआई के चीफ मैनेजर राजू मोदी के घर चोरी का मामला सामने आया है। चीफ मैनेजर अपने परिवार के साथ रायपुर गए हुए थे, तभी चोरों ने सूने मकान में खिड़की तोड़कर प्रवेश किया और घर में रखे लगभग 5 लाख रुपए के कीमती जेवरात पार कर फरार हो गए। घटना मानिकपुरी थाना क्षेत्र के दादर खुर्द मार्ग की है। देर रात घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और बेडरूम की खिड़की की रॉड टूटी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की और थाना प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि चोरों की तलाश जारी है।







