ChhattisgarhCrimePolitics

सरपंच सचिव ने मिलकर सरकारी जमीन बेचीं, कांग्रेस ने नहीं की कोई कार्रवाई

Share

रायपुर। आरंग विधानसभा के ग्राम गोढ़ी में सरपंच, सचिव और उपसरपंच ने मिलकर शासकीय जमीन को बेच दिया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में भाजपा ने फर्जी खरीद-फरोख्त में शामिल कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने शनिवार को एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस अवैध खरीदी बिक्री में तत्कालीन पंचायत सचिव, सरपंच, उपसरपंच की मिलीभगत है। कांग्रेस पदाधिकारी द्वारा की गई अवैध खरीदी-बिक्री को लेकर मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में इसकी शिकायत भी की गई है, और प्रशासनिक स्तर पर इसकी जाँच भी हो रही है।
डॉ. मार्कण्डेय ने बताया कि ग्राम गोढी में पूर्व सरपंच गोपाल धीवर वर्तमान में कांग्रेस सेक्टर प्रभारी आरंग हैं, और उनकी पत्नी जनपद सदस्य हैं। इन्होने बाहर के व्यक्ति के नाम पर सरकारी जमीन दर्ज की गई है। प्रगति मिश्रा पति अनुज मिश्रा के नाम 4 एकड़ शासकीय भूमि बिना कब्जा के अवैधानिक रूप से पंचायत में प्रस्ताव पारित कर दे दी गई है।
मंदिर हसौद नगर पालिका में वार्ड क्र-12 से कांग्रेस पार्षद अनुज मिश्रा पेशे से अधिवक्ता है, जिसे गलत तरीके से 20 वर्ष से काबिज दिखाकर जमीन आबंटन की गई है, वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग मे महामंत्री के पद पर काबिज प्रवीण सिंह ने भी अवैध तरीके से शासकीय भूमि पर कब्जा किया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि शासकीय भूमि का गलत तरीके से पट्टा बनाकर उसकी खरीदी-बिक्री की गई है। कांग्रेस ने अब तक तक अपने पदाधिकारियों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है।
डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस बन गई है। सूरजपुर जिले की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि सूरजपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा एक परिवार की हत्या कर दी जाती है, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई कांग्रेस ने नहीं की है, वहीं दूसरी ओर बलौदा बाजार में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव हिंसा फैलाकर एसपी कार्यालय में आगजनी जैसी भयावह घटना को अंजाम देते हैं उसके ऊपर भी कांग्रेस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
इस दौरान उनके साथ रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल उपस्थित थी। .

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button