ChhattisgarhRegion
सारनाथ एक्सप्रेस 19 व 21 को रहेगी रद्द

रायपुर। परिचालनिक कारणो से गाड़ी संख्या 15160 / 15159 दुर्ग छपरा दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी। 19 फरवरी को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस एवं 21 फरवरी शुक्रवार को छपरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
