ChhattisgarhPolitics
Breaking: ‘’संकल्प से सिद्धि’’ अभियान : सीएम बोले भारत सफलता के साथ उभर रहा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रेस वार्ता लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से पीएम मोदी का गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे प्रदेश का विकास हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने ‘’संकल्प से सिद्धि’’ अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जाएगा।
सीएम साय ने सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प से सिद्धि तक हमारे देश के पीएम के 11 साल पूरे होने पर हो रहा है। भारत सफलता के साथ उभर रहा है, जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित में कई फैसले लिए लिए हैं। मोदी की गारंटी पर जनता ने भरोसा किया, पीएम का आशीर्वाद मिल रहा है।
