New DelhiPolitics

संजय सिंह 6 महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा: बोले- कहा- यह वक्त जश्न मनाने का नहीं…

Share

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है। यह वक्त संघर्ष करने का है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है।

हमें पूरा भरोसा है कि इस जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे। संजय की जमानत होने पर दिल्ली सरकार मे मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह का स्वागत किया। अभी हमारे तीन बड़े नेता, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल के अंदर हैं और जब तक वो नहीं छूटेंगे, हम खुशी नहीं मनाएंगे, बल्कि संघर्ष करेंगे।

वहीं AAP सांसद संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा कि मैं, मेरा परिवार, पार्टी और सभी कार्यकर्ता और इसे एक विशेष क्षण के रूप में देख रहे हैं। संजय सिंह की रिहाई होने पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार ED से पूछा कि मनी ट्रेल कहां है? ED के पास कोई जवाब नहीं था और इसी कारण ED को कहना पड़ा कि हम जमानत का विरोध नहीं करते हैं और 6 महीने बाद संजय सिंह वापस आए हैं।

संजय सिंह फिर से शेर की तरह दहाड़ेंगे और भाजपा की तानाशाही को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि कहा जब तक हमारे पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और विजय नायर जेल से बाहर नहीं निकलते तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। जब सब लोग आ जाएंगे तब जश्न ही जश्न मनेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button