Madhya Pradesh
महाभारत-रामायण के नाम न बताने पर साधुओं को युवकों ने पीटा

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देहात थाना क्षेत्र के बायपास निरंजन वाटिका सुभाष तिराहा के पास दो साधुओं की कुछ युवकों ने जमकर पिटाई की। युवकों ने साधुओं से ब्राह्मण होने के सबूत और महाभारत व रामायण के पात्रों के नाम पूछे। जब साधुओं ने सही जवाब नहीं दिया, तो उनकी धुनाई कर दी गई। हैरानी की बात यह रही कि साधुओं के पास मौजूद सभी दस्तावेज उर्दू भाषा में थे, जिससे युवकों का गुस्सा और बढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक साधु से कहता दिख रहा है कि “तुम हिंदू नहीं हो”। युवकों का कहना है कि साधु धर्म और महाकाव्यों का मजाक बना रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।







