रूस का एक यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद हुआ लापता

मॉस्को। रूस का एक यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद राडार से गायब हो गया। अंगारा एयरलाइंस का एक यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद गायब हो गया है। विमान में 50 यात्री सवार थे। इसमें कुछ बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। इससे मॉस्को में खलबली मच गई है।
प्लेन ने इरकुत्स्क शहर से उड़ान भरी थी और उसे याकूत्स्क पहुंचना था। लेकिन उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया। कई प्रयासों के बावजूद विमान से संपर्क नहीं हो पाया है। रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लापता विमान की खोज के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात किए गए हैं। मौसम की खराबी और दुर्गम इलाके के कारण खोज अभियान में दिक्कतेंआ रही है। सरकारी अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है या आपात लैंडिंग की गई है।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमूर क्षेत्र के स्थानीय गवर्नर वासिली ऑरलोव के हवाले से बताया कि उनकी प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विमान में 43 यात्री सवार थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं और इसके अलावा 6 क्रू सदस्य भी मौजूद थे। यह विमान साइबेरिया स्थित एयरलाइन अंगारा द्वारा संचालित किया जा रहा था। यह चीन सीमा से लगे अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की ओर बढ़ रहा था, जब रडार से अचानक गायब हो गया।
