ChhattisgarhRegion

धान खरीदी मामले पर विस में हंगामा, खाद्य मंत्री बोले जीतना किसानों से धान आया, उतना खरीदा गया

Share


रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को प्रश्नकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान उठाव के अतिरिक्त धान-चावल के इस्तेमाल का सवाल किया। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि सरकार इस पर जल्द निर्णय लेगी और जीतने किसानों ने धान मंडी तक लाया था उतना ही धान खरीदा गया है।
बघेल के अपने प्रश्न की शुरुआत खरीफ वर्ष 2024- 25 में केंद्रीय पुल में धान उठाव और चावल जमा करने से की। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि 69.72 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करने का लक्ष्य है, जिसके एवज में अब तक 9 लाख मीट्रिक टन चावल जमा किया गया हैं। कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने संजारी बालोद में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 2024-25 में समर्थन मूल्य पर उनके विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 22 लाख 500.48 टन धान खऱीदी की गई है। संजारी बालोद में 2024-25 में धान खऱीदी का कितना लक्ष्य रखा गया है। खाद्य मंत्री ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित नहीं बल्कि अनुमानित होता है। इस पर कसंगीता सिन्हा ने सवाल किया कि रकबा से कम खऱीदी क्यों हुई है। मंत्री बघेल ने कहा जीतना किसानों से धान आया, उतना खरीदा गया है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इस पर कहा कि पिछली सरकार जो व्यवस्था करती थी, वही यह सरकार भी करेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button