आ बैल मुझे मार की विजेता बनीं रोहिणी और गौरी

रायपुर। महिलाएं एक स्थान पर जुटें और रोचक गेम न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। मनोरंजक खेल से भरा नजारा महाराष्ट्र मंडल की चौबे कालोनी महिला केंद्र की मासिक बैठक के साथ मनाए गए होली मिलन समारोह में देखने को मिला। इस दौरान केंद्र की सदस्यों ने हास- परिहास से परिपूर्ण आ बैल मुझे मार गेम खेला। इसमें बैल शब्द किसी को बोलना नहीं था, बैल शब्द के लिए स्थान पर एक्सप्रेशन देना था। सभी को 30 सेकंड का समय दिया गया। जिसने भी बिना बैल बोले सर्वाधिक बार आ बैल मुझे मार बोला। उसे विजेता घोषित किया गया।
केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि मासिक बैठक के साथ अंतरराष्?ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन भी मनाया गया। सभी सदस्यों को होली पर टाइटल दिए गए। फिर उपहार के रूप में चॉकलेट्स और गिफ्ट भी बांटे गए। होली के गीतों पर सभी ने जमकर मस्ती की। ‘आ बैल मुझे मारÓ प्रतियोगिता में रोहिणी नेने और गौरी मोकासदार संयुक्त विजेता रहीं। वहीं अंजलि वैद्य रनरअप बनीं।
वरिष्ठ सदस्य अपर्णा कालेले ने बताया कि बैठक में आगामी दिनों में चैत्र गौरी हल्दी-कुंकू और मठा वितरण कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इसे लेकर सदस्यों के बीच कार्यों का विभाजन कर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई, ताकि कार्यक्रम में अधिकाधिक महिलाओं को जुटाकर उसे सफल बनाया जा सके।
इस अवसर पर मनीषा वरवंडकर, सुनीता कुलकर्णी, गौरी क्षीरसागर, अवंती अग्निहोत्री, सेजल शाह, मनीषा बिस्सा, रंजना चोपकर, सीमा गनोदवाले, सुनंदा बेंद्रे, मनीषा मुकादम, पल्लवी मुकादम, अनुपमा बोधनकर, संगीता निमोणकर, प्राची डोनगांवकर, स्वाति डबली सहित अनेक सभासद उपस्थित रहीं।







