टीटी नगर में दिनदहाड़े लूट, आरोपी निकला परिचित

भोपाल में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज लूट की घटना हुई है, जिसमें आरोपी कोई और नहीं बल्कि काम वाली बाई का बेटा निकला। घटना टीटी नगर थाना क्षेत्र के पॉश कॉलोनी 98 क्वार्टर में घटी, जहां काम वाली बाई कमला रैकवार अपने घर की सफाई के लिए जाती थीं। दोपहर लगभग तीन बजे कमला की गैरमौजूदगी में उनका बेटा गोलू रैकवार, अपने एक साथी के साथ घर में घुसा। उसने महिला के हाथ-पैर बांधकर चाकू की नोक पर धमकाया और अलमारी की चाबी मांगी। चाबी देने से इंकार करने पर उसने रॉड की मदद से अलमारी तोड़ी और घर से डेढ़ लाख नकद, एप्पल मोबाइल और लैपटॉप लेकर फरार हो गया। पीड़िता कुछ दिनों की छुट्टी पर थी और माइनिंग विभाग में कार्यरत हैं। टीटी नगर थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया और नकद बरामद कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हाल ही में 307 के केस में जमानत पर छूटकर आया था।







