Chhattisgarh

चिल्फी के मोड़ी के पास मशीन गिरने से सड़क जाम

Share

कवर्धा। चिल्फी घाटी के नाग मोड़ी के पास ट्रक पर लादकर ले जाई रही मशीन के सड़क पर गिरने से एनएच -30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, जबलपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक में मशीन ले जाई जा रही थी। तभी चिल्फी घाटी के नाग मोड़ी के पास मशीन ट्रक से गिरकर बीच सड़क पर आ गई। मशीन गिरने से पिछले 12 घंटे से ज्यादा से जाम की स्थिति बनी हुई है।
इसकी सूचना मिलते ही चिल्फी पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से मशीन हटाने की कवायद शुरू कर दी है। मशीन भारी होने के कारण यातायात बहाल करने में समय लग रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button