Chhattisgarh
बिलासपुर में सड़क हादसों ने ली तीन जिंदगियाँ तेज रफ्तार और लापरवाही बनी मौत का कारण

बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए दर्दनाक सड़क हादसों में कुल तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, जिसमें शिवरात्रि यादव (27) और उनका बेटा मौके पर ही मृत पाए गए। दूसरी घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हुई, जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर तालाब में गिर गया और ट्रैक्टर चालक मंसाराम तिवारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रॉली में सवार दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों ही घटनाओं में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।







