Madhya Pradesh
सड़क हादसा ट्रैक्टर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, 2 साल की बेटी घायल

मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार के वाहनों का कहर थम नहीं रहा है। दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार भूपेंद्र परिहार और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दो वर्षीय बेटी घायल हो गई। घटना सेवड़ा-दतिया रोड पर हुई, जब रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रॉली अलग करके ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। इंदरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।







