Madhya Pradesh

रिटायर्ड IAS नियाज खान का विवादित सुझाव केंद्र में 2-3 मुस्लिम मंत्री बनाने की अपील

Share

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस नियाज खान अपने विवादित और बेबाक बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने बांग्लादेश के उदाहरण का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से विनम्र अपील की है कि भारत में 2-3 मुस्लिम मंत्री नियुक्त किए जाएं। नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बांग्लादेश में एक करोड़ हिंदुओं के लिए दो मंत्री हैं, जबकि भारत में 20 करोड़ मुस्लिम होने के बावजूद केंद्र में कोई मुस्लिम मंत्री नहीं है। उन्होंने बीजेपी और RSS से आग्रह किया कि इस विषय पर गंभीर चिंतन करें। इससे पहले नियाज खान ने यूजीसी एक्ट पर ब्राह्मणों को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण देने की वकालत भी की थी और मुसलमानों से अपील की थी कि वे अरबों को अपना आदर्श मानने के बजाय हिंदुओं को अपना भाई मानें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button