ChhattisgarhRegion

गोंदिया स्टेशन से गुजरने वाली कुछ रद्द एक्सप्रेस गाडिय़ों का पुन: परिचालन शुरु

Share

रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नागपुर रेल मंडल के गोंदिया स्टेशन पर रद्द की गई कुछ एक्सप्रेस गाडिय़ों को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का निर्णय लिया गया है।
गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 (लाइन नंबर 05) पर वॉशेबल एप्रन को हटाने और उसे बैलस्टेड ट्रैक में बदलने के कार्य के कारण इन गाडिय़ों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। अब ये गाडिय़ाँ अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार पुन: संचालित की जाएंगी।
गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस) शालीमार से छूटने वाली यह गाड़ी 4 से 24 अप्रैल तक बहाल रहेगी।
गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार एक्सप्रेस) लोकमान्य तिलक टर्मिनल से छूटने वाली यह गाड़ी 6 से 26 अप्रैल तक बहाल रहेगी।
गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 4, 5, 7, 8, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 और 22 अप्रैल 2026 को चलने वाली यह गाड़ी बहाल की गई हैं।
गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) शालीमार से 6, 7, 9, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 और 24 अप्रैल 2026 को चलने वाली यह गाड़ी बहाल की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button