ChhattisgarhRegion
गुढिय़ारीवासियों ने सड़क चौड़ीकरण का किया विरोध

रायपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मंगल बाजार गुढिय़ारी इलाके में नगर निगम का सोमवार की सुबह सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण रोधी दस्ते के साथ पहुंचा था कि वहां के रहवासियों ने इसका जमकर विरोध करते हुए नारेबाजी की।
वहां रहने वाले स्थानीय रहवासी और व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन मार्किंग से ज्यादा जगह पर बुलडोजर चला रहा है। इसकी जानकारी जैसे ही कांग्रेस, भीम आर्मी, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं को हुआ वे भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। भीड़ की वजह से मुख्य सड़क जाम हो गया है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी था।







