बस्तर व सरगुजा के दूर-दराज के अंदरूनी सड़कों को जोड़ा जाएगा एनएच या स्टेट हाईवे से

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हम बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में रोड नेटवर्क को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर रहे है। जिससे कि दूर-दराज के अंदरूनी सड़कों को एनएच या स्टेट हाईवे से कनेक्टिविटी मिल सके। बजट में शामिल
नारायणपुर के जाटलूर से इतामपारा भैरमगढ़ 28 करोड़
नारायणपुर के कुतुल से ओरछा 20 करोड़
बीजापुर के इतुलवाड़ा से तुमनार 20 करोड़
बीजापुर के चेरपाल से गुदुमपाली 20 करोड़
दंतेवाड़ा के मुचनार से बारसूर 9 करोड़
कांकेर के ज्ञानी ढाबा चौक से दुधावा विरगुड़ी 11 करोड़
सुकमा के कुन्ना से मिचवार पुल 7 करोड़
एन.एच-43 लुचकी घाट से एन. एच-343 रामानुजगंज 7 करोड़
बलरामपुर-रामानुजगंज रिंग रोड 10 करोड़
जशपुर के आगडीह नीमगांव 8 करोड़
जशपुर के पण्ड्रापाठ से गढिय़ा 12 करोड़
भैयाथान के तेलगांव से बुंदिया चौक 7 करोड़ –
कोरिया से चिरमिरी – 10 करोड जैसे अनेक सडकों का हम निर्माण करेंगे।
रोड नेटवर्क को बढ़ाने के साथ-साथ सिंचाई, नहर, बांध जैसी संरचनाएँ जो आर्थिक समृद्धि एवं खुशहाली के प्रतीक होते हैं, इनके लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती के जल का उपयोग आज तक उपयुक्त संरचनाओं के अभाव में अपनी क्षमताओं के अनुकूल नहीं हो पाया है। हमने इंद्रावती पर मटनार और देऊरगाँव में 2,024 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 किलोमीटर नहर की स्वीकृति प्रदान की है. जिससे बस्तर में लगभग 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा का विस्तार होगा, बस्तर अपनी हरियाली, उन्नति और समृद्धि की नई ऊंचाईयों को छुएगा। साथ ही इस बजट में –
कांकेर में मेढकी बैराज निर्माण 400 करोड़
बीजापुर में महीमारका डायवर्सन योजना 110 करोड़
बस्तर में महादेवघाट बैराज निर्माण 100 करोड़
जशपुर के पंमशाला एनीकट में लिफ्ट इरीगेशन 60 करोड़
अंबिकापुर के सरगंवा में बैराज निर्माण 20 करोड़
बैकुण्ठपुर में गेज कैम उन्नयन 10 करोड़ के कार्य शामिल है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप सरगुजा जशपुर विकास प्राधिकरण की राशि 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ तथा बस्तर विकास प्राधिकरण के लिए 76 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी एव मुख्यमन्त्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर और सरगुजा का भाग्योदय हो रहा है और इन क्षेत्रों में, सभी तरह के नेटवर्क का विकास, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए जो कदम उठाए जा रहे है. चो सब हमारे समावेशी विकास के संकल्प का चित्रण करते हैं। समावेशी विकास वी माध्यम से हम क्षेत्रीय असमानता को दूर करने के प्रयास के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को सम्मान, समान अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है।







