National

बलात्कार और हत्या के दोषी राम रहीम को नौवीं बार मिला पैरोल

Share

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार का दोषी राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ रहा है। राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 50 दिनों की पैरोल मंजूर कर दी है, जिन्हें पुलिस की मौजूदगी में हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा डेरा आश्रम में ले जाया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले, राम रहीम को पिछले साल 21 नवंबर को 21 दिन की छुट्टी मिली थी। यह 2021 में राम रहीम की तीसरी अस्थायी रिहाई थी। उसके दो महीने बाद अब यह पैरोल मिली है। सिरसा मुख्यालय वाले डेरा का प्रमुख राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा।

राम रहीम इंसा की इस साल की ये पहली पैरोल मंजूर हुई है। इससे पहले वह 13 दिसम्बर 2023 को ही 21 दिनों की पैरोल पूरी करके जेल भेजा गया था। जानकारी के अनुसार, बाबा राम रहीम को बीते चार सालों में 9वीं बार पैरोल दी गयी है। इस बार 50 दिनों की पैरोल मंजूर हुई है। राम रहीम अपने बरनावा स्थित डेरा आश्रम में ठहरेगा। ये पैरोल तीन अलग-अलग कारणों से खास मानी जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button