ChhattisgarhMiscellaneous
रावघाट खनन से खेत हो रहे बंजर, ग्रामीणों में आक्रोश
नारायणपुर। रावघाट खनन परियोजना का विरोध ग्रामीण करने लगे हैं। ग्रामीणों ने इसके लाल पानी और मलबे के खेत में जाने से खेतों के बंजर होने के आरोप लगाया है। इससे परलभाट, खोड़गांव और राउडपारा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि इससे कृषि भूमि बंजर होती जा रही है। धान और अन्य फसलों का उत्पादन खत्म होने लगा है। खेतों पर खनिज अवशेष की जमने लगी है। ग्रामीणों ने खनन में पर्यावरण सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि ट्रीटमेंट और रोकथाम की व्यवस्था नहीं है। जल स्रोतों पर भी असर पड़ने लगा है। न मुआवजा मिला, न वैकल्पिक व्यवस्था कर पाई है सरकार। खनन प्रभावित पीड़ित किसानों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।





