International

संसद में हंगामे के बीच बिगड़ी राज्यसभा सांसद फूलो देवी नातम की तबीयत

Share

नई दिल्ली। इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत बिगड़ने की खबर आई है। संसद सत्र के पांचवे दिन शुक्रवार को NEET Paper Leak को लेकर इंडिया अलांयस के विरोध-प्रदर्शन में फूलो देवी नेताम भी शामिल हुईं थी। इसी दौरान वे बेहोश हो गईं। आनन-फानन में फूलो को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई, जब सदन के अंदर नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विपक्ष विरोध-प्रदर्शन कर रहा था। हंगामे के बीच फूलो देवी की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गईं। साथी सांसदों ने फूलो देवी को संभाला और तुरंत एंबुलेंस बुलाई। संसद परिसर में फूलो देवी को लेकर जाने का वीडियो सामने आया है। इसमें आगे AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी बैठी दिख रही हैं।

NEET के मुद्दे पर संसद में बवाल मचा है। विपक्ष इसको लेकर सत्ता पक्ष को घेर रहा है। इस बीच संसद से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नातम की तबीयत बिगड़ने की खबर आई है। चक्कर आने और बेहोश होने की वजह से उन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सदन में विपक्ष के नेता NEET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार इसी हंगामे के दौरान फूलो देवी की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गई। इसके बाद साथी सांसदों ने उन्हें संभाला।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button