Chhattisgarh

राज्यसभा चुनाव 16 मार्च विजय शर्मा बने बिहार के भाजपा केंद्रीय पर्यवेक्षक

Share

राज्यसभा की रिक्त हो रही 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च 2026 को मतदान होने जा रहा है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को बिहार का पर्यवेक्षक बनाया गया है। भाजपा ने बिहार सहित हरियाणा और ओडिशा के लिए भी केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें एनडीए के प्रत्याशी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री और जदयू नेता रामनाथ ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व विधायक शिवेश कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने एडी सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बिहार में पांचवीं सीट को लेकर कुछ पेच के चलते चुनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को बिहार में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके अलावा हरियाणा के लिए गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी और ओडिशा के लिए महाराष्ट्र के फडणवीस सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button