Chhattisgarh

राज्यसभा चुनाव 2026 का बिगुल, छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में 16 मार्च को वोटिंग

Share

चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने राज्यसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़, बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान 16 मार्च को होगा और मतगणना भी उसी दिन होगी। अधिसूचना 26 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन दाखिल करने, जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा के अनुसार पूरी की जाएगी।

यह चुनाव उन सदस्यों की जगह भरे जाने के लिए कराया जा रहा है जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ में दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होगा। राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और राज्यों में चुनावी हलचल तेज हो गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button