ChhattisgarhPoliticsRegion

राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी गठित, 12 महामंत्री के साथ बनाए गए 6 उपाध्यक्ष

Share

राजनंदगांव। राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रस्तावित कार्यकारिणी को अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन व प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने अपनी कार्यकारिणी गठित करते हुए कोषाध्यक्ष पद पर राकेश जोशी को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में दौलत सिंह चंदेल, देवेंद्र सिंह गरचा, शारदा तिवारी, प्रकाश राठौर, हरिनारायण धकेता एवं अमीन डुडेना को दायित्व दिया गया है। महामंत्री पद पर इकरारुद्दीन सोलंकी, अशोक पंचवानी, सूर्यकांत जैन, महेश यादव, प्रेमचंद रुपचंदानी, कुसुम दुबे, देवेश डाकलिया, विनय झा, मनीष गौतम, देवेश वैष्णव, विरेंद्र चंद्राकर एवं मनीष साहू को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार सचिव पद पर नरेश साहू, गजेन्द्र नेताम, परवेज शरीफ, शरद खंडेलवाल, मोहिनी भारती, गजेन्द्र सिंह राजपूत, सादिक खान, अजय बैग, आशीष साहू, आशीष रामटेके, अवधेश प्रजापति एवं सुरेंद्र गजभिए को दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मामराज अग्रवाल, रमेश पाण्डेय, भरत सोनी, ओमकला कुशवाहा, सुजीत दत्ता, आशा अग्रवाल, प्रकाश बाफना, कृष्ण देवांगन, नथमल कोटडिया एवं विक्रम नेताम को शामिल किया गया है।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि यह नई कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने एवं पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button