ChhattisgarhRegion
राजेंद्र ओझा भारतीय भाषा संवर्धन सम्मान से सम्मानित

रायपुर। राजस्थान दिवस पर राजस्थान क्लब, रायपुर द्वारा स्थानीय वृन्दावन सभागार में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में राजेंद्र ओझा को भारतीय भाषा संवर्धन सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक कैलाश रारा ने बताया कि राजेंद्र भारत के लगभग सभी राज्यों की प्रमुख भाषाओं के अतिरिक्त वहां बोली जाने वाली बोलियों की पुस्तकें, पत्रिकाएं, कैलेंडर आदि एकत्रित कर भाषा – बोलियों को बचाने और सहेजने के क्षेत्र में बड़ा काम कर रहे हैं। इस अवसर पर लोकेश कावडिया, गिरीश पंकज, राजकुमार राठी, अनिल द्विवेदी, डॉ. मृणालिका ओझा, राजेश जैन राही, डॉ. लक्ष्मीनारायण लाहोटी, छबिलाल सोनी जी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।







