Chhattisgarh
रायपुर पुलिस का सफलता अभियान गुढ़ियारी से युवक पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सक्रिय अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से एक युवक को पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर ने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि अवैध हथियार रखने या बेचने वालों की जानकारी जुटाकर तुरंत कार्रवाई करें। 16 फरवरी को मिली सूचना के आधार पर अति पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढ़ियारी की टीम मौके पर पहुंची और मुखबीर द्वारा बताए गए व्यक्ति को पकड़ लिया।







