Chhattisgarh
रायपुर पुलिस ने कमिश्नरी प्रणाली में जनविश्वास मजबूत करने के लिए किया सेमिनार

रायपुर कमिश्नरेट में पुलिस ने जनविश्वास मजबूत करने और बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेमिनार आयोजित किया। इस सेमिनार में सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए, जिसमें कमिश्नरी प्रणाली में उनकी भूमिका, जिम्मेदारियां और आम नागरिकों की अपेक्षाओं पर चर्चा की गई। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिसिंग केवल अधिकार दिखाने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों को सुरक्षा और भरोसा देने के लिए हो। उन्होंने सख्त और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने, शिकायतों का धैर्यपूर्वक समाधान करने और अनुशासित व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर सभी जोन डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।







