2130 करोड़ का बजट पेश, सड़क चौड़ीकरण और नगर विकास के लिए 120 करोड़ का प्रावधान

रायपुर। रायपुर नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए महापौर मीनल चौबे ने 2130 करोड़ 35 लाख 13 हजार रुपए का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि, पंडरी और नरैया तालाब में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाया जाएगा। बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए 140 लाख की लागत से शहर के विभिन्न इलाकों में 268 कैमरे लगाए गए।नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा। शंकर नगर और डूमरतराई में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट बनेगा। इसके निर्माण के लिए निगम 100 करोड़ का म्युनिसिपल बांड जारी करेगा। नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में ऑटोमैटिक पार्किंग बनेगी।

वहीं, बजट पेश करने से पहले कांग्रेस पार्षद दल ने विरोध जताया। सभी पार्षद हाथों में वादों के पोस्टर लेकर वादा तेरा वादा गाना गाते हुए सदन में पहुंचे। इस पर सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नाराजगी जताई। फिर जमकर हंगामा भी हुआ। उन्होंने कहा कि, तख्तियां वापस रखी जाएं, तभी कार्यवाही शुरू हो पाएगी। वहीं, विपक्ष ने कहा कि पहले अधूरी वादों पर चर्चा हो, तभी तख्तियां वापस रखी जाएंगी।
बजट में शामिल प्रमुख घोषणाएं–
* 5 करोड़ रुपए की लागत से महिला शांति गृह की होगी स्थापना।
* मध्यवर्गीय महिलाओं के मानसिक शारीरिक और भावनात्मक, सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से होगा निर्माण।
* रायपुर शहर में खारुन महोत्सव का होगा शुभारंभ।
* रायपुर के सांस्कृतिक एवं पर्यावरण पहचान के लिए प्रतिवर्ष होगा कानून महोत्सव का आयोजन।
* बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर महिलाओं के लिए बनाया जाएगा वेंडिंग जोन।
* शहीद स्मारक परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगाई जाएगी लिफ्ट।
* नियमित साफ सफाई के लिए 1 करोड़ 50 लाख की लगत से रोबोटिक सक्शन मशीन क्रय किया जाएगा।
* फुंडहर के पास बनाया जाएगा गौधाम।
* राजधानी के सभी जोन में दो उद्यानों का होगा सौंदर्यीकरण।
* हर वार्ड में होगी बर्तन बैंक की स्थापना।
* पंडरी और नरैया तालाब में बनाया जाएगा वर्किंग वुमन हॉस्टल।
* बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए 140 लाख की लागत से 268 कैमरे लगाए गए।
* नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा।
* शंकर नगर और डूमरतराई में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट।
* इसके निर्माण के लिए 100 करोड़ का म्युनिसिपल बांड जारी करेगा निगम।
* नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में बनेगी ऑटोमैटिक पार्किंग
* सड़क चौड़ीकरण और नगर विकास योजनाओं के लिए 120 करोड़ रुपए।
* आवास योजना के लिए 45 करोड़ रुपए।
* सीवेज और जल शुद्धिकरण प्रोजेक्ट के लिए बजट प्रावधान।
* शहर में नए सार्वजनिक शौचालय और सामुदायिक भवन भी बनाए जाएंगे।
* जल कार्य विभाग के लिए लगभग 104.88 करोड़ रुपए।
* स्वास्थ्य, सफाई और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 76.97 करोड़ रुपए।
* बिजली और यांत्रिकी विभाग के लिए करीब 89.99 करोड़ रुपए।
*युवाओं के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी और रीडिंग जोन का निर्माण।
*शहर के 18 प्रमुख चौक-चौराहों के सुधार और विकास का काम।
*हर वार्ड में बर्तन बैंक शुरू कर सिंगल-यूज प्लास्टिक कम करने की योजना।
* गॉस मेमोरियल खेल मैदान के उन्नयन के लिए करीब 15 करोड़ रुपए।

* आय के प्रमुख स्रोत—
टैक्स और अन्य कर: 392.15 करोड़ रुपए
फीस और शुल्क: 75.44 करोड़ रुपए
स्वच्छता शुल्क: 47.56 करोड़ रुपए
किराया/पट्टों से आय: 5.30 करोड़ रुपए
अनुदान और अंशदान: 356.21 करोड़ रुपए
*- कुलबजट-2131.75 करोड़ रुपए -*
कुल आय का अनुमान-1924.09 करोड़ रुपए
कुल व्यय-2130.35 करोड़ रुपए
अनुमानित बचत-करीब -1.39 करोड़ रुपए
राजस्व वसूली का लक्ष्य: 475.27 करोड़ रुपए
*-17 एजेंडों में से प्रमुख बिंदु *-
* कोतवाली चौक का नाम जैन स्तंभ चौक करना।
* खालसा स्कूल के सामने विस्थापित किए गए 69 दुकानदारों को क्रिस्टल आर्केड के सामने व्यवस्थापन।
* मॉल में फिल्मों के प्रदर्शन का शुल्क प्रति फिल्म 200 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए करना।
* पुराना महापौर बंगला को अस्थायी तौर पर ईडी का दफ्तर बनाना।








