Chhattisgarh
रायपुर में नगर निगम ने तैयार की पहली मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग, शहर में स्मार्ट पार्किंग की शुरुआत

राजधानी रायपुर में बढ़ती वाहनों की संख्या और पार्किंग की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने महानगरों की तर्ज पर निगम मुख्यालय परिसर में पहली मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग तैयार की है। इस अत्याधुनिक पार्किंग सिस्टम की लागत लगभग 20 लाख रुपये है और इसमें एक समय में 12 कारें सुरक्षित रूप से पार्क की जा सकेंगी। पूरी तरह से तैयार पार्किंग में हाइड्रोलिक सिस्टम लगाया गया है, जिससे कम जगह में अधिक वाहनों को सुरक्षित तरीके से खड़ा किया जा सके। नगर निगम के अधीक्षक अभियंता इमरान खान ने बताया कि पार्किंग पूरी तरह तैयार है और एक सप्ताह के भीतर निगम को हैंडओवर कर दी जाएगी। प्रारंभिक चरण में केवल निगम की गाड़ियां ही यहां पार्क की जाएंगी।






