ChhattisgarhPolitics

स्वच्छ शहर के लिए रायपुर को मिनिस्टीरियल अवार्ड

Share

रायपुर। नगर पालिक निगम को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में स्वच्छ शहर के लिए मिनिस्टीरियल अवार्ड के लिए चुना गया है। इस सम्मान को प्राप्त करने नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौड़ और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली रवाना हुआ है। यह अवार्ड 17 जुलाई को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी। इस समारोह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहेंगे। नगर निगम की टीम में अपर आयुक्त राजेंद्र गुप्ता, विनोद पांडे, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी रघुमणि प्रधान, सहायक नोडल अधिकारी योगेश कडू, विशेषज्ञ प्रमीत चोपड़ा और सूरज चंद्राकर शामिल हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button