रायपुर में बढ़ी ठंडक, तीन दिनों में और गिर सकता है तापमान
रायपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। वातावरण में नमी की कमी होने के कारण रात के समय ठंड महसूस होने लगी है। पिछले 24 घंटे में रायपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे नवंबर की ठंड लौटती नजर आ रही है। रात में ठंडक बढ़ रही है, हालांकि दिन की धूप अभी भी हल्की गर्मी का अहसास करवा रही है। प्रदेश में सबसे अधिक ठंड अंबिकापुर में पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान जगदलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहेगा और तापमान 21 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।





