Chhattisgarh

रायपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली उड़ानें शुरू, प्रयागराज फ्लाइट बंद

Share

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से 26 अक्टूबर से लागू होने वाले नए उड़ान शेड्यूल में यात्रियों के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इस नए शेड्यूल के तहत रायपुर को दिल्ली से जोड़ने वाली दो नई फ्लाइटें शुरू की जा रही हैं, जबकि प्रयागराज के लिए चल रही सीधी उड़ान को बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया 26 अक्टूबर से दिल्ली–रायपुर–दिल्ली सेक्टर में अपनी नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। फ्लाइट संख्या 2635 दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगी और 2:05 बजे रायपुर पहुंचेगी, वहीं वापसी में फ्लाइट संख्या 2636 दोपहर 2:35 बजे रायपुर से रवाना होकर शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके साथ ही एयर इंडिया की दिल्ली के लिए तीन दैनिक उड़ानें उपलब्ध होंगी। इसी प्रकार इंडिगो भी दिल्ली–रायपुर–दिल्ली सेक्टर में एक नई उड़ान शुरू कर रही है। उड़ान संख्या 6E2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी, जबकि वापसी की उड़ान संख्या 6E6640 दोपहर 12:45 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस नई सेवा के साथ इंडिगो की कुल पांच उड़ानें इस सेक्टर में हो जाएंगी।

दूसरी ओर, इंडिगो ने रायपुर से प्रयागराज के बीच चल रही फ्लाइट को नए शेड्यूल से हटा दिया है। यह सेवा सबसे पहले 28 जून 2019 को शुरू की गई थी और 29 अक्टूबर 2023 को बंद करने के बाद 16 अगस्त 2024 को दोबारा शुरू की गई थी। शनिवार को इस रूट पर अंतिम उड़ान का संचालन किया गया। यह फ्लाइट रोजाना सुबह 9:05 बजे रायपुर से उड़ान भरती थी और 10:25 बजे प्रयागराज पहुंचती थी, जबकि वापसी की उड़ान सुबह 10:50 बजे प्रयागराज से रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे रायपुर पहुंचती थी। कंपनी इस रूट पर 72-सीटर एटीआर विमान का संचालन कर रही थी, जिसकी औसत बुकिंग लगभग 80 प्रतिशत थी।

नए उड़ान शेड्यूल के साथ रायपुर एयरपोर्ट से अब रोजाना 25 उड़ानें संचालित होंगी, जबकि फिलहाल 24 उड़ानें चल रही थीं। एयर इंडिया और इंडिगो की दो नई उड़ानें शुरू होने के कारण यह संख्या बढ़ेगी। वहीं कुछ मौजूदा फ्लाइटों के समय में भी आंशिक परिवर्तन किया जा सकता है।

You said:
GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button