Chhattisgarh
राहुल साहू पर यौन उत्पीड़न का आरोप, न्यायालय ने भेजा आरोपी को न्यायिक हिरासत में

कटघोरा में महिला से यौन उत्पीड़न के मामले में पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। शिकायत में महिला ने बताया कि राहुल साहू मंडी में अधिकारी के पद पर रहते हुए उससे दोस्ती की और शादी का प्रलोभन देकर करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि दोनों की इसी माह शादी होने वाली थी, लेकिन राहुल साहू ने अचानक शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर कार्रवाई की और आरोपी को जेल भेजा।







