MiscellaneousNational
पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गाँधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पाकिस्तान की ओर से पुंछ में हुई गोलीबारी में अनाथ हो गए 22 बच्चों को गोद लेंगे। राहुल गांधी मई में पुंछ की यात्रा की थी। अपनी यात्रा के दौरान, गांधी ने स्थानीय पार्टी के नेताओं से प्रभावित बच्चों की सूची तैयार करने को कहा था। इसके बाद, एक सर्वेक्षण किया गया और सरकारी रिकॉर्ड की जांच के बाद बच्चों के नाम अंतिम रूप दिए गए। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी, गोलाबारी में मारे गए 12 वर्षीय जुड़वां बच्चों, उरबा फातिमा और ज़ैन अली के सहपाठियों से मिलने क्राइस्ट पब्लिक स्कूल भी गए थे।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी गोलाबारी से सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में से एक पुंछ भी है। यहां बच्चों समेत कई नागरिक घायल हुए थे। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है।
