ChhattisgarhRegion

प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 5 मार्च को, 10 चरणों में होगा चेंबर का चुनाव

Share


रायपुर। रायपुर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 5 मार्च की शाम को 5 बजे किया जाएगा व मतदान प्रक्रिया पूरे प्रदेश में 10 चरणों में संपन्न होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली के नेतृत्व में चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली, निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचंद गोलछा, बालकृष्ण दानी, रमेश गाँधी, महावीर तालेडा, अनिल कुचेरिया, संजय जोशी, अमित वर्मा, मनोज शर्मा एवं चेंबर चुनाव कार्यालय प्राभारी एस.एम. रावते की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।
उक्त आशय कि जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी प्रकाश गोलछा ने बताया कि चेंबर भवन में चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 5 मार्च को 5 बजे चेंबर भवन में किया जाएगा व अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 मार्च को 5 बजे किया जाएगा।
नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति दिनांक 17-18 एवं 19 मार्च को 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदाता सूचि में त्रुटी सुधार हेतु आवेदन 6 से 8 मार्च को समय 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक। अंतिम मतदाता सूचि का प्रकाशन 10 मार्च की 5 बजे किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु 17-18 एवं 19 मार्च को 11 बजे से शाम 2 बजे तक रहेगा। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने हेतु 17-18 एवं 19 मार्च को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 मार्च को 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। नाम निर्देशन की सूक्ष्म जांच पक्ष प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 22 मार्च को 5 बजे किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्रों पर आपत्ति 24 मार्च को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं उसका निराकरण समय शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
वैध प्रत्याशियों की प्राथमिक सूची का प्रकाशन 24 मार्च को शाम 6 बजे किया जाएगा। प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी 26 मार्च को 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी पश्चात अंतिम सूची का प्रकाशन 27 मार्च को शाम 6 बजे किया जाएगा। अधिकृत प्रत्याशियों की सूची व चुनाव चिन्ह हेतु आवेदन 29 मार्च को 11 से शाम 6 बजे तक रहेगा। प्रत्याशियों की घोषणा, चुनाव चिन्ह का आबंटन एवं प्रकाशन 1 अप्रैल को शाम 6 बजे किया जाएगा।
निर्वाचन अधिकारी प्रकाश गोलछा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की उपरोक्त समस्त कार्यालय चेंबर कार्यालय बाम्बे मार्केट में संपन्न होगी। 23 जुलाई 2024 तक सदस्यता प्राप्त 27480 सदस्यों को मतदान करने का अधिकार होगा। सदस्यता सूची चेंबर कार्यालय में उपलब्ध है जिसका शुल्क प्रति सेट 2000 निश्चित किया गया है, जो भी सदस्य को सदस्यता सूचि की आवश्यकता हो वे चेंबर कार्यालय आकर प्राप्त कर सकते हैं।
मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु एवं उसमें सहयोग हेतु रायपुर जिले सहित जिन क्षेत्रों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं वहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली द्वारा अभी तक 32 अन्य निर्वाचन अधिकारी व मुख्य निर्वाचन नियंत्रक की नियुक्ति की गई है। गोलछा ने बताया कि चेंबर चुनाव 2025 के तहत रायपुर, अंबिकापुर मनेंद्रगढ़, धमतरी, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव एवं भिलाई में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button