सूझ-बूझ से कंपनी को करोड़ों रूपए की बचत,12 विद्युत कर्मी सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के 12 कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रबंध निदेशक जनरेशन श्री एस के कटियार के हाथों सम्मानित किया गया। इन कर्मियों के योगदान से कंपनी प्रबंधन को कई करोड़ रूपए की बचत हुई जिससें कंपनी को आर्थिक लाभ के साथ संभावित हानियों से भी बचाया गया। श्री कटियार ने कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पुरस्कृत कर्मी को सम्मान देना प्रबंधन का दायित्व है ,ताकि उनके कार्यों का लाभ एवं अनुभव अन्य कर्मी भी ले सकें और कार्यालय में एक सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जा सके।
सम्मानित एवं पुरस्कृत कर्मियों में शामिल हैं – श्री पराग हरिनखेरे सहायक अभियंता द्वारा गारे पेलमा सेक्टर-तीन कोयला खदान के माईन डेव्हलपर कम आपरेटर गारे पेलमा-।।। कोलियरीज लिमि. के साथ आर्बिट्रेशन में कोर्ट द्वारा आर्बिट्रेशन के निर्णय को रदद् कर कम्पनी के पक्ष में निर्णय दिया गया जिससे रू. 195.00 करोड़ की संभावित हानि से कंपनी को बचाया गया।श्री अनिल कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता (सिविल) द्वारा कोरबा पश्चिम एवं कोरबा पूर्व स्थित संयंत्रो एवं काॅलोनी परिसर में सिविल मेंटनेंस कार्य संपादित किया गया,जिससे कंपनी को लगभग रूपये दो करोड़ प्रतिवर्ष का आय संभावित है। श्री दीपक कोठारी, अधीक्षण अभियंता को 660-660 परियोजना की स्थापना हेतु पर्यावरण अनापत्ति प्राप्त करने हेतु आवश्यक पर्यावरण मूल्यांकन प्रतिवेदन ,डाटा का संकलन, वन्य जीवन अध्ययन, जनसुनवाई तथा आवश्यक पालन प्रतिवेदन कार्य दक्षता से पूर्ण किया गया। श्री आशीष सिंह चंदेल, सहायक अभियंता, द्वारा 2000 मेगावाॅट सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु संयुक्त उपक्रम कंपनी छत्तीसगढ़ ग्रीन एनर्जी लि़ के गठन एवं 06 मेगावाॅट फ्लोटिंग सोलर संयंत्र स्थापना हेतु निविदा प्रक्रिया का निष्पादन किया गया।श्री हेमन्त कुमार साहू, कार्यपालन अभियंता द्वारा हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा (पश्चिम) के कार्य प्रकरणों की 47 निविदाओं का कार्य सम्पादित कर करीब 5.5 करोड़ रूपए बचाने का उल्लेखनीय कार्य किया गया। श्री जयराम केंवट, कार्या. सहा.श्रेणी – दो,द्वारा देयकों का समयबद्ध निपटान करने से कंपनी को कोई देनदारी एवं आयकर संबंधी नोटिस प्राप्त नहीं हुआ। श्री नीरज साहू, प्रबंधक (वित्त/के.ले.ई.),द्वारा वेतन, पेंशन, देयकों पर वैधानिक कटौती जैसे आयकर/टीडीएस/जी.एस.टी.टी.डी.एस की कटौती का समय पर भुगतान करने से किसी भी प्रकार का वित्तीय भार नही आया। श्रीमती नीतू मुखर्जी, उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) द्वारा ए.जी. आडिट में विशेष प्रयास के फलस्वरूप लंबित निरीक्षण प्रतिवेदन को निरस्त कराने एवं आंतरिक आडिट में तेजी एवं वार्षिक बजट को समय पूर्व कराये जाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रीमती अमिता बारा, कार्यपालन अभियंता द्वारा आईटी उन्न्यन के कार्य जैसे आईएसओ/आईइ्रसी 27001 प्रमाणन, सीएसपीजीसीएल हेतु आपरेशन टेक्नोलाॅजी ओटी सिस्टम हेतु वेएपीटी आडिट तथा ओटी नेटवर्क संरचना का सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया। श्री मनीष कुम्भकार, अधीक्षण अभियंता द्वारा गृह कोरबा (पश्चिम) इकाई क्र. 1 एवं 4 का वार्षिक रख-रखाव का कार्य निर्धारित समयावधि में सम्पन्न किया गया। श्री देवांश सराफ,कार्यपालन अभियंता, द्वारा एईबीएएस (आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली) का क्रियान्वयन सक्रियता एवं तत्परता से किया गया। श्री देवलाल साहू,अधीक्षण अभियंता द्वारा ई आफिस का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया गया।







