Chhattisgarh
शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

शहर के शिवा नगर इलाके में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। कोतवाली पुलिस ने केवड़ाबाड़ी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित एक मकान में दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। मौके से आरोपी राहुल यादव और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया गया, साथ ही नकदी, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। इस मामले में थाना कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यों को पनपने नहीं दिया जाएगा और पुलिस कार्रवाई जारी रहेगी।







