ChhattisgarhRegion
हिसार विवि के प्रोफेसर मनोज दयाल होंगे पत्रकारिता विवि के नये कुलपति

रायपुर। हरियाणा के हिसार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मनोज दयाल को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। गुरुवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रोफेसर दयाल हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में पदस्थ हैं। प्रोफेसर दयाल इससे पहले इलाहाबाद और हरियाणा के सिरसा यूनिवर्सिटी में सेवाएं दे चुके हैं और वे पिछले 13 साल से प्रोफेसर के पद पर हैं।







