Chhattisgarh

भाजपा नेता हत्याकांड में मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Share

कोरिया जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत चार आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बैकुंठपुर जेल भेज दिया गया। बता दें कि 16 जून की रात फॉर्च्यूनर वाहन में सवार भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार और उनके साथियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। इस घटना में भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके दो साथी वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी के साथ अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी ने भी आत्मसमर्पण किया है। इससे पहले पुलिस अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब तक इस मामले में कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच रेत उत्खनन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button